
उदित वाणी, झारखंड : सरायकेला खरसावां जिला भाजपा के मंत्री ललन शुक्ला ने आदित्यपुर_02 स्थित जागृति मैदान को राजनितिक अखड़ा ना बनाने की अपील की है. साथ हीं जागृति मैदान को आदर्श खेल ग्राउंड बनाने की दिशा में सुनियोजित पहल करने की भी अपील की है.
शुक्ला के अनुसार, जब यह क्लियर है कि पिछली योजना का कोई अस्तित्व हीं नहीं है, तो इस पर फिर से नगर निगम कार्यालय बनाने का हठ क्यों? उन्होंने स्थानीय भाजपा विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और नगर निगम के महापौर संजय सरदार विषय को गंभीरता से लेते हुए वास्तविक स्थिति साफ करने की अपील की, ताकि बच्चे जागृति मैदान के एक ही भूखंड पर विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण निशुल्क प्राप्त कर सकें.
Advertisement
<

