
उदित वाणी आदित्यपुर: एसएजी के तहत आदित्यपुर नगर निगम के वॉर्ड संख्या_17 अंतर्गत प्रभात पॉर्क के सामुदायिक भवन में महिलाओं के लिए हेल्थ चेकअप कैम्प आहूत किया गया. कैम्प का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित उप नगर आयुक्त पारुल सिंह और उप महापौर अंकुर सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रजल्लित कर किया.
कैम्प में सिद्धेश नर्सिंग होम की डॉ मेघा ने अपने सहयोगी अनमोल कुमारी और राजन कुमार के साथ सेवा दी. कैम्प में पहुंची लगभग 70 महिलाएं लाभान्वित हुई. वहीं, शूगर, ब्लड प्रेशर और थायराइड की जांच भी हुई तथा आगंतुकों के बीच निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया. इस अवसर पर नगर निगम की पार्षद नीतू शर्मा, फूलदाई झा. प्रतिमा देवी, रीना कुमारी, नूतन कुमारी, सुमन कुमारी, कविता कुमारी, रिंकी सिंह, मीरा प्रसाद, सरिता पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

