
उदित वाणी, आदित्यपुर : टाटाटा स्टील के सिंटर प्लांट में 42 वर्ष की सेवा देने के बाद जसबीर सिंह सेवानिवृत्त हो गए. इस अवसर पर आहूत विदाई समारोह में सिंह को स्मृति चिन्ह भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई.
और उन्हें कार्य कुशल, मृदुभाषी तथा सरल स्वभाव का धनी बताते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई. मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के कमिटी मेंबर प्रमोद कुमार सिंह ने जसबीर सिंह की सराहना की तथा सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर संजय दूबे,चंद्रमोहन, रिंकू, राकेश, संतोष सहित डिपार्टमेंट के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.
Advertisement
<

