
उदित वाणी, जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए सेवा कार्य के अंतर्गत “वाटर ऑन व्हील्स” का शुभारंभ किया गया. इस पहल का उद्देश्य शहर में जरूरतमंदों एवं राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है.
कार्यक्रम का उद्घाटन मानगो नगर निगम की महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता द्वारा किया गया. उन्होंने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल गर्मी के मौसम में लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी है तथा समाज सेवा की प्रेरणादायक मिसाल है.
प्रांतीय संयोजक अमृतधारा युवा अश्विनी अग्रवाल ने पूरे प्रांत की ओर से इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा द्वारा शुरू किया गया “वाटर ऑन व्हील्स” सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय है. भीषण गर्मी में इस प्रकार की व्यवस्था लोगों के लिए राहत प्रदान करेगी तथा अन्य शाखाओं को भी ऐसे जनहितकारी कार्यों के लिए प्रेरित करेगी.
शाखा अध्यक्ष युवा प्रकाश बजाज ने बताया कि मंच द्वारा निरंतर जनसेवा के कार्य किए जाते रहे हैं और “वाटर ऑन व्हील्स” भी उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण प्रयास है.
उपरोक्त अवसर पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री मानव केडिया,कोषाध्यक्ष श्री अनिल रिंगासिया, मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा अध्यक्ष श्री दिलीप कांवटिया ,समाजसेवी सुरेश आगीवाल, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय संयोजक अमृतधारा युवा अश्विनी अग्रवाल,जमशेदपुर शाखा के पूर्व अध्यक्ष युवा लिपू शर्मा,युवा मंटू अग्रवाल,शाखा अध्यक्ष युवा प्रकाश बजाज,युवा उत्सव अग्रवाल,युवा लवनीस बजाज,युवा संजय अग्रवाल,युवा नीरज शर्मा,युवा संदीप अग्रवाल,युवा मयूर संघी,युवा हेमंत अग्रवाल हर्ष,युवा सहर्ष गोयल, युवा हर्ष अग्रवाल युवा वंश अग्रवाल, युवा आयुष अग्रवाल आदि उपस्थित रहे. यह जानकारी मीडिया प्रभारी युवा शशांक भालोटीया ने साझा किया.

