
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में पूर्वी राहुल कुमार उर्फ राजा सिंह राजपूत के मनोनयन के उपलक्ष्य में अभिनंदन समारोह का आयोजन कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय में सम्पन्न हुआ।
सेवादल कांग्रेस की रीढ़: प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवादल 1923 से ही कांग्रेस संगठन की रीढ़ की हड्डी के रूप में कार्य कर रहा है। यह विंग जमीनी स्तर पर पार्टी की विचारधारा को सशक्त बनाता है। विशिष्ट अतिथि और जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने भी संगठन विस्तार पर जोर दिया।
संगठन विस्तार और मजबूती का संकल्प
नवनियुक्त अध्यक्ष राजा सिंह राजपूत को बधाई देते हुए अतिथियों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में जमशेदपुर और पूरे जिले में सेवादल का व्यापक विस्तार होगा। जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने किया।
वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं
समारोह के दौरान मंजीत आनन्द, अविनाश सिंह, अशोक सिंह क्रांतिकारी, अफसर इमाम, रीता शर्मा, सुल्तान अहमद, रंजीत सिंह, जसवंत सिंह और अनिता टोप्पो सहित कई नेताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभी ने एक स्वर में सेवादल की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने और पार्टी के प्रचार-प्रसार को तेज करने का संकल्प लिया।

