
उदित वाणी, आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वॉर्ड संख्या-13 की सालडीह बस्ती में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। यहां लगभग 5 लाख रुपये की अनुमानित लागत से ह्यूम पाइप नाली का निर्माण कराया जाएगा। शनिवार को इस योजना का विधिवत शिलान्यास किया गया।
इस निर्माण कार्य का शिलान्यास नगर निगम के महापौर संजय सरदार और उप महापौर अंकुर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया गया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या को दूर करना निगम की प्राथमिकता है। ह्यूम पाइप नाली के बन जाने से सालडीह बस्ती के निवासियों को जलजमाव और गंदगी से बड़ी राहत मिलेगी।
पन दास, विष्णु गोराई, राजीव, बप्पी राय, संजय गुप्ता, निरंजन मुछुआ, आदित्य देव, बिरजू महतो, बीजू महतो, अनिल महतो, पिंटू, पंकज गोराई, गोपाल घोष और कल्याण भद्र सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस विकास कार्य का स्वागत किया और निगम प्रशासन के प्रति आभार जताया।

