
उदित वाणी, आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की एक विशेष टीम ने आज आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान टीम ने महापौर को पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. बी. कुमार की पुस्तक की भेंट
इस अवसर पर टीम ने महापौर को एक विशेष तकनीकी पुस्तक भी भेंट की। यह पुस्तक संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. बी. कुमार द्वारा लिखित है और इसे नई दिल्ली के प्रसिद्ध खन्ना पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित किया गया है। महापौर ने इस भेंट के लिए संस्थान का आभार व्यक्त किया।
सम्मान समारोह में ये रहे उपस्थित
सम्मान कार्यक्रम के दौरान संस्थान के पूर्व छात्र और वर्तमान में बहुराष्ट्रीय कंपनी कोलंबिया के पूर्वी जोन के सेल्स और मार्केटिंग हेड राजेश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित थे। उनके साथ अशोक कुमार सिंह और अभिषेक कुमार ने भी महापौर से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

