
उदित वाणी, जमशेदपुर: आदित्यपुर, आदित्या इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के डिप्लोमा इन ऑटोमोबाईल के पूर्व छात्र राजेश कुमार मिश्रा बहुराष्ट्रीय कंपनी कोलंबिया के पूर्वी जोन के सेल्स एंड मार्केटिंग हेड बनाए गए हैं.
संस्थान के उप निदेशक सुजय कुमार तथा अन्य छात्र-छात्राओं ने श्री मिश्रा की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है. वहीं, श्री मिश्रा ने आज संस्थान के छात्रों की टीम के साथ रामकृष्ण फोर्जिंग प्लांट 5 एवं 8 का औद्योगिक भ्रमण किया एवं छात्रों के साथ इंडस्ट्री इंस्टिट्यूट इंटरफेस के अंतर्गत अपने अनुभवों का साझा किया.
श्री मिश्रा ने रामकृष्णा फोर्जिंग के चीफ पीपुल ऑफिसर शक्ति सेनापति एवं उन उच्चाधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात भी की. इस अवसर पर संस्थान के पूर्व छात्र व वर्तमान में रामकृष्ण फोर्जिंग में कार्यरत सुभाजित अधिकारी, अशोक प्रमाणिक अजीतपाल सिंह, हरपाल सिंह आदि उपस्थित थे.

