उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब खटीक मोहल्ला के समीप डाउन रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात शव बरामद किया गया। घटना पोल संख्या 250/22 के पास की है, जहां स्थानीय लोगों ने ट्रैक किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सूचना जीआरपी (Government Railway Police) को दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।
फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है, जिससे पुलिस की जांच और भी चुनौतीपूर्ण हो गई है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान किया जा रहा है।
घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की असल वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल जीआरपी हर पहलू से जांच में जुटी हुई है


