
उदित वाणी, आदित्यपुर (का.प्र.): दिन्दली बस्ती, आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में शत प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है. 95.8% अंक प्राप्त करने वाली जास्मिन महतो को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है.
जबकि 91% अंक प्राप्त करने वाले श्रीयांशु कुमार को द्वितीय और 89% अंक प्राप्त करने वाली अनुष्का घोष को तृतीय स्थान मिला है. स्कूल के प्रधानाचार्य और अकादमिक निर्देशक ने कहा कि छात्रों की मेहनत, लगन और अनुशासन ने उन्हें इस सफलता तक पहुँचाया है. यह उपलब्धि उनके उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी है.
Advertisement
<

