उदित वाणी, राँची : झारखंड सरकार के मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक बुधवार 15 अप्रैल 2026 को बुलाई गई है. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है.
यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) में अपराह्न 03:00 बजे से शुरू होगी. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री करेंगे, जिसमें राज्य मंत्रिमंडल के सभी सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे.
बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा. राज्य के विकास, नई योजनाओं की स्वीकृति और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई प्रस्तावों पर कैबिनेट अपनी मंजूरी दे सकती है.
Advertisement
<


