
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 22 मार्च को बिष्टुपुर के जी टाऊन फिटनेस जोन मैदान में आज एक स्वास्थ्य सलाह संवाद आयोजित किया गया।ज्ञातव्य है कि यह स्वास्थ्य सलाह संवाhealद टाटा स्टील एक्स इम्पलाई एशोसिएशन तथा झारखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के द्वारा टाटा स्टील के टाटा मेन अस्पताल के महाप्रबंधक डा श्री मती विनीता सिंह से आग्रह पर टाटा मेन अस्पताल प्रबंधन द्वारा आयोजित किया गया।
आज का स्वास्थ्य सलाह संवाद बहुत ही ऐतिहासिक और जनोपयोगी रहा। क्योंकि काफी संख्या में प्रात: भ्रमणकारी नागरिकों ने उपस्थित होकर तथा क्रियाशील होकर भाग लिया। करीब आधा दर्जन से ज्यादा टी एम एच के डाक्टरों ने जी एम मेडिकल सर्विसेज डा विनीता सिंह के नेतृत्व में सक्रिय भागीदारी निभाई।
जिसमें मुख्य रूप में डा रमाशंकर सिंह हेड दंत चिकित्सा विभाग टी एम एच, डा विनायक बरूआ हेड इ एन टी, डा मुर्तजा अहमद खान मेडिसिन विभाग, डा कुमार राहुल, अर्थोपेडिक विभाग, डा एस बिजय, फिजियोथेरेपिस्ट, डा पलाश , फिजियोथेरेपिस्ट तथा टाटा मेन अस्पताल यानी टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज के प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी क्रमशः कुमार लीलानंद, मती नम्रता सिंह एवं सौरभ जायसवाल तथा पुष्पेस सिंह ने बहुत बड़ा योगदान देकर स्वास्थ्य सलाह संवाद को ऐतिहासिक रूप में सफल बनाया ।
सभी माननीय डाक्टरों ने आम जनता खासकर वरिष्ठ नागरिकों के समक्ष आ रही बीमारियों तथा हेल्थ से संबंधित परेशानियों और गलत धारणाओं के निराकरण करने वाले उपयोगी सुझावों को दिया। उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों तथा आम जनता ने बहुत सारे प्रश्नों का उत्तर देकर संवाद को ऐतिहासिक बना दिया।
इस नये अभियान के तहत यह पहला कार्यक्रम रहा। जो विभिन्न स्थानों पर चलाया जायेगा।
इस ऐतिहासिक स्वास्थ्य सलाह संवाद की अध्यक्षता रवींद्र नाथ चौबे ने की। मुख्य अतिथि रहीं डा विनीता सिंह जी एम एम एस कार्यक्रम के लिए स्वागत भाषण तथा परिचय कराया कुमार लीलानंद जी ने।
मुख्य अतिथि को गुलदस्ता देकर स्वागत किया एशोसिएशन के महामंत्री राजीव नयन पांडेय ने समारोह को ऐतिहासिक रूप में सफल बनाने में नम्रता सिंह, एस एस मिश्र अमित संथालिया, मनीष कुमार , सरदार जौली सिंह, एस डी प्रसाद, रणवीर कुमार सिंह, रमाकांत सिंह, पांडेय, निर्मल, राजेन्द्र प्रसाद, राजेन्द्र पांडेय, नवल वर्णवाल ,आर एन दूबे, उदयशंकरम, आदि दर्जनों स्वयंसेवकों ने सफल बनाने का कार्य किया।

