
उदित वाणी, जमशेदपुर : मिशन वात्सल्य बाल संरक्षण सेवाएं (आईसीपीएस) योजना के तहत घाघीडीह स्थित संप्रेक्षण गृह (Observation Home) में एक शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी। यह नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी, जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 8 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
इस पद के लिए वही योग्यता निर्धारित की गई है, जो स्थायी शिक्षक नियुक्ति के लिए आवश्यक होती है। अभ्यर्थी का स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, साथ ही डीएलएड या बीएड डिग्री और टेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा) पास होना भी जरूरी है।
न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षण से संबंधित सभी नियम लागू होंगे।
यह नियुक्ति पूरी तरह संविदा आधारित होगी, जिसका नवीकरण हर वर्ष कार्य संतोषजनक रहने पर किया जाएगा। यदि कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया, तो एक माह का नोटिस देकर सेवा समाप्त की जा सकती है।
हालांकि, नियुक्त शिक्षक का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा और उन्हें निर्धारित स्थान पर ही कार्य करना होगा।
मानदेय और उद्देश्य
चयनित शिक्षक को प्रति माह 17,640 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। इस नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य संप्रेक्षण गृह में रह रहे बच्चों को औपचारिक शिक्षा के साथ-साथ मौलिक एवं व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करना है, ताकि उनका समुचित विकास सुनिश्चित हो सके।
(घाघीडीह संप्रेक्षण गृह शिक्षक बहाली 2026, जमशेदपुर संप्रेक्षण गृह शिक्षक भर्ती, मिशन वात्सल्य जमशेदपुर वैकेंसी, Jamshedpur Observation Home Teacher Recruitment, झारखंड संविदा शिक्षक नौकरी, Ghaghidih Teacher Vacancy 2026)
Advertisement
<

