
उदित वाणी, कांड्रा: कांड्रा थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की अहले सुबह खनन विभाग ने अवैध बालू लदा एक हाइवा को जप्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार, खनन को गुप्त सूचना मिली थी कि इचागढ़ थाना क्षेत्र से बालू का अवैध निकासी कर कांड्रा, आदित्यपुर एवं कपाली में सप्लाई की जा रही है।
तत्पश्चात, खनन विभाग ने एक दल गठित कर कांड्रा थाना के मुख्य मार्ग पर जांच अभियान चलाया। जांच अभियान के दौरान बालू लदे एक हाईवा को रोकने की कोशिश की गई, मगर हाईवा चालक खनन विभाग की टीम को देखकर भागने लगे। स्थानीय पुलिस के सहयोग से हाइवा को जप्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया गया हैं ।
जप्त हाइवा संख्या JH05EA0961 का मालिक भक्तों कुंभकार बताया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि भक्तु कुंभकार बहुत बड़ा बालू माफिया की गिनती में आते हैं, जिनके पास 8 से 10 हाईवा हैं, जो कि अक्सर इचागढ़ से बालू उठाव कर बंगाल का चालान शो करते हैं। फिलहाल खनन विभाग द्वारा बालू व वाहन संबंधित कागजातों की जांच की जा रही है।

