
उदित वाणी, चतरा: झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत सिमरिया थाना क्षेत्र के शिला ओपी पिकेट में एसएसबी के एक जवान द्वारा खुद को ड्यूटी के दौरान राइफल से गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है.
घटना मंगलवार की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार 35वीं बटालियन में तैनात जवान ने अपने ही रायफल से खुद को गोली मार ली.
मृतक की पहचान प्रह्लाद सिंह, निवासी देवघर के रूप में की गई है.
Advertisement
<

