
उदित वाणी, आदित्यपुर (का.प्र.): आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वॉर्ड संख्या_20 अंतर्गत नेशनल एंटी क्रॉप्सेशन कमेटी ऑफ इंडिया के कोल्हान प्रभारी विशेष कुमार उर्फ बाबू तांती के कार्यालय परिसर में आज पान गुरु पूर्व विधायक मुकुंद राम तांती की 143वीं जयंती मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ पान गुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुआ.
उल्लेखनीय है कि आजाद भारत के प्रथम विधायक स्व मुकुंद राम तांती टिस्को मजदूर यूनियन के अध्यक्ष एवं झारखंड आंदोलनकारी भी थे. स्वच्छ छवि के धनी स्व तांती समाज के प्रति समर्पित और सकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्ति भी थे. इस अवसर पर युवा नेता विशेष कुमार उर्फ बाबू तांती, संतोष कुमार झा, चंद्रशेखर दास, पार्वती किस्कू, पूर्व महापौर प्रत्याशी रमेश बालमुचू, साहिल सोनकर, दीपू दास, सरोज साहू, दीपक कुमार, भाजपा नेता रंजीत प्रधान, रंजीत दास, मिट्ठू सरकार,ललिता देवी,पप्पू मुखी, रोहित गोस्वामी, विजय कुमार, जय देव गुनिया, सूरज कुमार तांती, मांगा तांती आदि उपस्थित थे.

