
उदित वाणी,जोहारग्राम – मुख्यमंत्री Hemant Soren ने शनिवार को राजधानी रांची के करमटोली चौक के समीप ‘जोहारग्राम – मेड इन झारखंड’ शोरूम का फीता काटकर उद्घाटन किया. इस शोरूम में पुरुष, महिला और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के ट्राइबल परिधान उपलब्ध होंगे.
ट्राइबल पहनावे का मिलेगा व्यापक विकल्प
शोरूम में आदिवासी साड़ियां, टी-शर्ट, बंडी समेत कई पारंपरिक आदिवासी परिधान उपलब्ध कराए गए हैं. इसके साथ ही यहां ट्राइबल डिजाइन से जुड़े अन्य उत्पाद भी मिलेंगे, जिससे स्थानीय संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है.
सरकार लगातार कर रही है प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार आदिवासी कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है. आदिवासी पहनावा, ज्वेलरी, पारंपरिक व्यंजन और अन्य उत्पादों को प्रोत्साहित करने की दिशा में कई पहल की जा रही हैं.
उन्होंने कहा कि इस तरह के शोरूम खुलने से लोगों के बीच ट्राइबल पहनावे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और स्थानीय कारीगरों व उद्यमियों को भी नया बाजार मिलेगा.
संचालक ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत
इस अवसर पर शोरूम के संचालक आशीष सत्यव्रत साहू ने मुख्यमंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया.


