
उदित वाणी, टेल्को : आज दिनांक 14 मार्च 2026 को टेल्को स्थित शिक्षा निकेतन स्कूल के तत्वाधान में प्रथम इंटर स्कूल टेनिसकोइट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. यह आयोजन झारखंड टेनिसकोइट संगठन के निर्देशानुसार किया गया.
दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. विद्यालय की प्राचार्या Sumita Day ने आगंतुक सभी अतिथियों, बच्चों और शिक्षकों का अभिनंदन किया.
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह
इस समारोह के मुख्य अतिथि Birdhan Marandi, टाटा स्टील एरिया ऑफिसर और अंतरराष्ट्रीय एथलीट, ने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए खेलकूद के महत्व को बताया.
विशिष्ट अतिथियों में झारखंड टेनिसकोइट संगठन के संयोजक Professor Aslam Malik, संयुक्त सचिव Ali Raza Khan, समाजसेवक Rajesh Mishra, विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष Jyotirmay Das एवं उपाध्यक्ष Prakash Kumar Sinha उपस्थित थे.
प्रतियोगिता में भाग लिए 69 विद्यार्थी
इस खेल में छह स्कूलों के लगभग 69 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में खेल के प्रति जागरूकता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा मिला.

