उदित वाणी जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 13 मार्च को बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर सुधा गुप्ता का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार महतो, जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी, बन्ना गुप्ता, रामाश्रय प्रसाद, अशोक चौधरी, राकेश्वर पांडे, आनंद बिहारी दुबे, विजय खान, संजीव श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, रियाजुद्दीन खान सहित कई नेता उपस्थित थे.
समारोह के दौरान कांग्रेस के अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए. कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के समक्ष ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और नोकझोंक हो गई.
दरअसल, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के समर्थकों ने आरोप लगाया कि मेयर चुनाव के दौरान कांग्रेस के ही कुछ नेताओं ने पार्टी समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ काम किया था. उन्होंने ऐसे नेताओं के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग उठाई.
इस दौरान पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे अब तक के सबसे कमजोर जिलाध्यक्ष साबित हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं के खिलाफ समय रहते कार्रवाई नहीं की गई.
बन्ना समर्थक मनोज झा ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो कार्यकर्ता प्रदेश प्रभारी का भी विरोध करने से पीछे नहीं हटेंगे.
स्थिति को बिगड़ता देख प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने हस्तक्षेप कर कार्यकर्ताओं को शांत कराया. दोनों नेताओं ने सभी से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करने और पार्टी की एकजुटता बनाए रखने की अपील.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
जमशेदपुर: कांग्रेस प्रभारी के. राजू के सामने ही भिड़े कार्यकर्ता, जानिए बन्ना गुप्ता ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष के बारे में क्या कहा
Advertisement
<


