
उदित वाणी, जमशेदपुर : हिन्दू उत्सव समिति द्वारा आयोजित होने वाली हिन्दू नववर्ष यात्रा की तैयारियों के तहत शनिवार 14 मार्च को ध्वज पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. यह कार्यक्रम मानगो स्थित डिमना ट्रांसपोर्ट नगर मैदान में संध्या 4 बजे से धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न होगा.
समिति के अध्यक्ष रवि सिंह ने बताया कि हिन्दू नववर्ष यात्रा को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और इसकी शुरुआत पारंपरिक ध्वज पूजन से की जा रही है. इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे.
ध्वज पूजन कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वज की पूजा-अर्चना की जाएगी तथा आगामी हिन्दू नववर्ष यात्रा के सफल आयोजन के लिए मंगलकामना की जाएगी.
कार्यक्रम के माध्यम से शहरवासियों को भी हिन्दू नववर्ष यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया जाएगा.

