
उदित वाणी, जमशेदपुर : लौहनगरी में पवित्र रमजान माह अपने अंतिम पड़ाव पर है. शुक्रवार को शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में जुमे की नमाज पूरी अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई. साकची, मानगो, बिष्टुपुर, जुगसलाई और धतकीडीह जैसी बड़ी मस्जिदों में नमाजियों का हुजूम उमड़ पड़ा, जहां मुल्क की प्रगति और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गईं.
मस्जिदों में उमड़ी भीड़, इबादत में झुके हजारों सिर
पवित्र रमजान के चौथे जुमे के अवसर पर सुबह से ही शहर की मस्जिदों में रौनक देखने को मिली. मानगो की बड़ी मस्जिद, साकची की जामा मस्जिद और जुगसलाई की मस्जिदों में नमाजियों की भारी संख्या को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए थे.
दुआ और इबादत: खुतबे के दौरान उलेमाओं ने रमजान की फजीलत और जकात (दान) के महत्व पर प्रकाश डाला.
अमन की गुहार: नमाज के बाद अकीदतमंदों ने हाथ उठाकर देश में अमन-चैन और खुशहाली की सामूहिक दुआ मांगी.

