
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसूडीह क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पोस्को कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. विशेष न्यायाधीश विमलेश कुमार सहाय की अदालत ने बुधवार को परसूडीह निवासी गौतम कुमार प्रधान को दोषी करार दिया. अदालत ने मामले में सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर यह निर्णय सुनाया.
यह मामला 18 मार्च 2024 का है, जब नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी और जांच पूरी होने के बाद आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया गया. इसके बाद मामले की सुनवाई पोस्को कोर्ट में चल रही थी.
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने घटना से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजी साक्ष्य और प्रत्यक्षदर्शी गवाहों को अदालत के समक्ष पेश किया. अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद आरोपी को अपराध का दोषी पाया.
हालांकि, सजा की अवधि पर अंतिम फैसला अभी आना बाकी है. अदालत ने सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 18 मार्च की तारीख निर्धारित की है. अब इस मामले में दोषी को कितनी सजा मिलेगी, इसका फैसला अगली सुनवाई में किया जाएगा.

