उदित वाणी, रांची: झारखंड में निवेश और औद्योगिक विकास को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के बीच आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में राज्य में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विस्तार और भविष्य की विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई.
इस बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, टाटा स्टील के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सह प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन, कॉरपोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष डी.बी. सुंदरा रामम तथा रांची के चीफ रेजिडेंट एक्जीक्यूटिव संजय मोहन श्रीवास्तव उपस्थित रहे.
बैठक के बाद मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड में एक संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. प्रेस वार्ता को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने संबोधित किया. इस अवसर पर झारखंड में निवेश के अनुकूल माहौल, उद्योगों को मिलने वाले सहयोग और रोजगार सृजन से जुड़े विषयों पर भी विचार साझा किए गए.
सरकार और टाटा समूह के बीच हुई यह बैठक राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


