
उदित वाणी, आदित्यपुर : शेरे पंजाब चौक, आदित्यपुर के पास स्थित बोधि कॉम्प्लेक्स में भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार का चुनाव कार्यालय आज संध्या समय उद्घाटित हुआ. इस कार्यालय का उद्घाटननगर निगम के पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष गणेश कालिंदी, प्रदेश भाजपा के पूर्व मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, राकेश मिश्रा, ललन तिवारी, ऋतिका मुखी, सुनील श्रीवास्तव, देवेश महापात्रा, छबि महतो, गुरजीत सिंह, अरविन्द कुमार हीरा, बबलू शर्मा, कुमुद रंजन, मनोज तिवारी, अमन प्रसाद आदि उपस्थित थे.
Advertisement
<

