
उदित वाणी, आदित्यपुर : फुटबॉल मैदान, आदित्यपुर में चल रहे स्वदेशी मेला आज शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत गीत संध्या का कार्यक्रम आहूत किया गया, जिसका मेला में पहुंचे लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया. इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के जिलाध्यक्ष कार्यवाह मनोज कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे.
वहीं, गीत संध्या मे शहर के सुप्रसिद्ध गायक नीलाम्बर चौधरी, राजेन्द्र राज, अरविन्द बाघड़िया एवं गायत्री ने अपने सुरीले गीतों से उपस्थित दर्शकों का खूब मनोरंजन किया एवं शाम को सुहाना कर दिया. गीत संध्या के आयोजन में स्वदेशी मेला की सदस्या मंजू ठाकुर का विशेष योगदान रहा. इस अवसर पर मेला संयोजक मनोज सिन्हा, सह-संयोजक प्रकाश मेहता एवं जयंत श्रीवास्तव, किरणजीत कौर, नीरू सिंह, अल्पना सिंह आदि स्वदेशी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

