
उदित वाणी, रांची : राजधानी में 3 व 4 अगस्त को हिमालयन कॉन्क्लेव-2025 आयोजित किया जायेगा. जिसमें एवरेस्ट फतह करनेवाले 25 से अधिक पर्वतारोही अपनी सफलता की कहानी साझा करेंगे. आइडिएट इंस्पायर इग्नाइट फाउंडेशन और झारखंड वन विभाग द्वारा इस कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 अगस्त को शाम 4 बजे से आईएमएफ फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जायेगा. जिसमें पर्वतारोहण और जलवायु परिवर्तन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्में दिखाई जाएंगी. वहीं 4 अगस्त को सुबह 9.30 से शाम 6.30 बजे तक कॉन्क्लेव में प्रेरणादायक सत्र और पैनल चर्चा आयोजित की जायेगी.
आयोजकों की ओर से जानकारी दी गई कि मुख्य वक्ताओं में जमलिंग टेनजिंग नोर्गे, देश की पहली महिला पर्वतारोही पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल, छोंज़िन आंगमो व अन्य शामिल होंगे. जलवायु संकट, महिला सशक्तिकरण और साहसिक जीवन के अनुभव इस मंच पर साझा किए जाएंगे. कार्यक्रम में उक्त पर्वतारोही के अलावा उमेश ज़िरपे, देबराज दत्ता, काम्या कार्तिकेयन, हेमंत गुप्ता, रीना भट्टी, अनुराग मालू, डा मुराद लाला, शरद कुलकर्णी, कर्नल प्रीतिंदर सिंह चौहान, अनिंद्य मुखर्जी, अनिमिष वर्मा, भूषण हर्षे, पी विश्वनाथ कार्तिकेयन, मलय मुखर्जी, अस्मिता दोरजी, ज्योति रातरे, लेफ्टिनेंट कर्नल पूजा नौटियाल, अनुजा वैद्य, केवल हिरेन कक्का, सत्यदीप गुप्ता, सत्यरूप सिद्धांत, रूद्र प्रसाद हलदर, अदिति वैद्य व दावा ताशी शेरपा शामिल होंगे.

