उदित वाणी, पोटका : पुलिस ने मंगलवार को एक लंबित केस में फरार अभियुक्त के घर के बाहर दीवार पर इश्तिहार साटकर न्यायालय में हाजिर होने को सूचित किया है. इस संबंध में पोटका थाना के सब इंस्पेक्टर सह अनुसंधान पदाधिकारी कुंदन कुमार वर्मा ने कहा कि कोवाली थाना क्षेत्र के बड़ा भालकी गांव निवासी अरुण कुमार मंडल के पुत्र सौरव कुमार मंडल पोटका थाना केस संख्या 51/2024 में जुडिशल मैजिस्ट्रेट के न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे हैं. न्यायालय द्वारा इनके खिलाफ वारंट भी जारी किया गया है. बार बार सूचना के बावजूद अभियुक्त सौरव गैरहाजिर हो रहे हैं, इसलिए न्यायालय द्वारा इश्तिहार निकालकर अंतिम चेतावनी दी है. न्यायालय के निर्देश का पालन करते हुए अभियुक्त के घर के बाहर गवाह की उपस्थिति में इश्तिहार साटा गया है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


