उदित वाणी कांड्रा: कांड्रा पंचायत भवन में स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार पंचायत स्तरीय जन आरोग्य समिति का गठन किया गया जिसकी अध्यक्षता मुखिया श्रीमती शंंकरी सिंह ने की। बैठक में विशेष रुप से स्वास्थ्य पर चर्चा की गई कमेटी का अध्यक्ष मुखिया उपाध्यक्ष एमओ सब सेंटर के नामित डॉक्टर सचिव सीएचओ कृपासिंधु बाटला समेत 15 मुख्य कार्यकारिणी सदस्य समिति में रहेंगे आज की बैठक में निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए उपस्वास्थ्य केंद्र में सुलभ शौचालय का जीर्णोधार अस्पताल परिसर में सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन की जाएगी, योगा के लिए जगह- की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी मुखिया बैठक का समय हर महीना निर्धारित करेंगे मौके पर डुमरा पंचायत के मुखिया श्रीमती पियो हांसदा, उप मुखिया श्रीमती रीना मुखर्जी,पूर्व उप मुखिया अनिल सिंह, नोडल शिक्षक मंगल चंद्र दास मोदक,वरिष्ठ नागरिक योगा शिक्षक दिनेश चौबे, डॉक्टर योगेंद्र प्रसाद ग्राम स्वास्थ्य समिति के सभी सदस्य सहिया उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


