
पटमदा: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को डिमना लेक में नहाने के दौरान एक युवक के डूबने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग एवं राहगीर बड़ी संख्या में लेक के पास पहुंच गए, जिससे पटमदा रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही बोड़ाम पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की व्यवस्था की जा रही है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक शव को बाहर नहीं निकाला जा सका है।
घटनास्थल पर बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन द्वारा लोगों से भीड़ न लगाने औरबचाव कार्य में सहयोग करने की अपील की जा रही है।

Advertisement
<

