उदित वाणी जमशेदपुर: परसुडीह थाना स्थित गोलपहाड़ी में खाना बनाने के दौरान स्टोव फटने से 52 वर्षीय
एस टोपनो गंभीर रूप से झुलस गईं. इस दौरान उन्हें बचाने गया उनका देवर दशरथ भी घायल हो गया. घटना के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया. महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है. दशरथ के ने बताया कि भाभी प्रत्येक दिन की तरह स्टोव पर खाना बना रही थी. स्टोव में हल्का तेल रिस रहा था. इसकी जानकारी उसे नहीं हो पाई और इसी बीच अचानक तेज लपटों के साथ स्टोव ब्लास्ट कर गया. जिसकी चपेट में आने से उसका पूरा शरीर जलने लगा. चीख सुन घर में रखे कंबल से उसके शरीर को ढक कर आग बुझाई. इस दौरान वह भी आंशिक रूप से जल गया. घटना के समय पति जॉन टोपनो मजदूरी करने गया था.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<

