उदित वाणी, जमशेदपुरः भारतीय जनता पार्टी सीतारामडेरा मंडल ओबीसी मोर्चा द्वारा भुइयांडीह के बस्तियों में जन समस्याओं को लेकर जुस्को वाटर टॉवर गेट के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया. बताते हैं कि चंडी नगर, किशोरी नगर, छाया नगर, महानद बस्ती, मछुवा बस्ती, चंडी नगर, कल्याण नगर, निर्मल नगर, इंदिरा नगर, भुइंया बस्ती जैसी बस्तियों में जुस्को प्रबंधन के द्वारा पीने के पानी के कनेक्शन को लेकर जटिल प्रक्रिया का विरोध किया जा रहा है.
पवन अग्रवाल ने जुस्को के अधिकारी राजीव कुमार को बताया कि 2019 के बाद लोगों के पानी आवेदन अभी भी जुस्को कार्यालय में पड़े हुए हैं एवं कनेक्शन नहीं हो पाए हैं. लोगों को ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, अधिकारी सही जानकारी नहीं देते हैं जिससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. कहा कि पूर्व में 3540 रुपये की दर पर पानी मिलता था, जो अब 15 से 20 हज़ार हो गया है। जनता के बीच की समस्या को लेकर अग्रवाल ने इन सारी समस्याओं को 15 दिनों के अंदर समाधान करने की चेतावनी देते हुए बताया कि अगर जुस्को प्रबंधन और राज्य सरकार गंभीरता नहीं दिखाएगी तो बस्तीवासियों के साथ जुस्को कार्यालय के मुख्य गेट को जाम किया जाएगा. भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विकास दास की अध्यक्षता में आयोजित धरना के दौरान पवन अग्रवाल, बोल्टु सरकार, अरविंद सिंह, धनराज साव, रामचंद्र, पप्पू साहू, उत्तम कुमार, विशाल दास सहित अन्य मौजूद थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


