उदित वाणी जमशेदपुर: आदित्यपुर थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती एच रोड निवासी 29 वर्षीय युवक शेख जहांगीर आलम नामक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के संबंध में पड़ोसियों ने बताया मृतक अपनी पत्नी से काफी परेशान रहता था. आए दिन घर में किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था. बीते एक सप्ताह से पत्नी के साथ विवाद चल रहा था. रविवार देर रात वह अपने मामा के घर शास्त्रीनगर से लौटा था, उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी और मां भी घर पर नहीं थी. उसके पिता उड़ीसा में काम करते हैं. घर में कोई नहीं था. दीवार फांद कर अंदर प्रवेश किया और पंखे के सहारे झूल कर आत्महत्या कर ली. मां ने घर पहुंचने पर अपने बेटे को फंदे से झूलता पाया जिसकी सूचना पड़ोसियों एवं परिजनों को दी. वहीं मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है. मृतक इमली चौक स्थित टेंट हाउस में काम करता था. उसके दो बेटे एवं एक बेटी हैं.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


