
उदित वाणी, जमशेदपुर: 20वीं झारखंड राज्य सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता द विलेज रिसोर्ट, सिल्ली (रांची) में संपन्न हुई. 23 और 24 नवंबर 2024 को आयोजित इस चैंपियनशिप में जमशेदपुर के गोविंद विद्यालय (तमोलिया) की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. कोच गोकुल आनंद मिश्रा के निर्देशन में छात्रा अरशी मारुफ (अंग्रेजी माध्यम) एवं मेरु टुडू (हिंदी माध्यम) ने कांस्य पदक प्राप्त किया.
वही पूर्वी सिंहभूम की दीपिका सोय ने 21 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया.
गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में राज्यभर से लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया.
इसमें पहला स्थान रांची जिला (247 अंक के साथ), दूसरा स्थान चतरा (कुल 84 अंक के साथ) और तीसरा स्थान लोहरदगा जिला (16 अंक के साथ) को मिला.
Advertisement
<

