बच्चों को किया पुरस्कृत तो पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित
उदित वाणी, जमशेदपुर: आजादी के अमृत महोत्सव पर रोडमेल्टर्स ने धतकीडीह उत्क्रमित विद्यालय, गालूडीह में वहां के शिक्षकों और बच्चों के साथ समय व्यतीत किया. वे जब स्कूल पहुंचे तो वहां 90 बच्चे और 10 शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित थीं.
इसके साथ ही वहां रोडमेल्टर्स के 50 से ज्यादा सदस्य उपस्थित थे.
बच्चों को किया पुरस्कृत और जन प्रतिनिधियों को किया सम्मानित
इस दौरान बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ और विजेताओं के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया. इस मौके पर मुखिया, वार्ड प्रमुख और प्रधान कमेटी अध्यक्ष को उनके काम के लिए सम्मानित किया गया.
इस दौरान प्रधानाध्यापक शाजिद अहमद के साथ मुखिया निशा सिंह, रोडमेल्टर्स से आनंद कुमार शर्मा, सौरव चौधरी, सामु महतो, धनंजय महतो सहित अन्य रोडमेल्टर्स सदस्य उपस्थित रहे.
स्कूल प्रबंध समिति ने की सराहना
रोडमेल्टर्स की इस पहल की स्कूल प्रबंधन के साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों ने भी सराहना की. विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा रोडमेल्टर्स को आभार पत्र भी जारी किया गया.
रोड मेल्टर्स के बारे में
रोडमेल्टर्स की स्थापना वर्ष 2008 में हुई थी. इसकी शुरूआत 4 लोगों से हुई थी और आज यह 72 लोगो से ज्यादा बुलेट राइडर्स का समूह बन गया है. उनका उदघोष है, “वी राइड विद पर्पस” अर्थात बिना उद्देश्य के यह समूह कभी राइड नही करता.
और जब बात भारत की हो तब तो हर बार इनकी एक सच्ची और ईमानदार कोशिश रहती है कि किसी गांव के विद्यालय, जिनकी भूमिका आज के मानस पृष्ठ पर महत्वपूर्ण है, उनके साथ समय व्यतीत करें.


