आदित्यपुर (का.प्र.): रामकृष्ण फोरजिंग लिमिटेड (आरकेएफएल) कर्मचारी युनियन (प्लांट 3-4) का त्रि वार्षिक चुनाव आज चुनाव पदाधिकारी संतोष मिश्रा, रोहित झा और विक्रमादित्य कर्मकार की देखरेख में संपन्न हुआ. इसके तहत अमित कुमार सिंह अध्यक्ष तथा मिंटू कुमार महामंत्री बनाये गये हैं. साथ हीं आनंद कुमार मिश्रा, अनिल महतो व सुवेन्दु कुईला को उपाध्यक्ष, देवाशीष घोष को कोषाध्यक्ष, किशन कुमार चंदेल शशांक षडाँगी व उमेश कुमार शर्मा को सहायक मंत्री तथा मंजीत सिंह, कृष्ण कुमार तिवारी, ज्योति स्वरूप सिन्हा, अजय कुमार प्रसाद, भूपेंद्र कुमार यादव, कार्तिक हाँसदा, ललित कुमार यादव व अनूप किरो को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है. वहीं, कंपनी के सीपीओ शक्ति प्रसाद सेनापति और वरीय प्राशसनिक प्रबंधक सुशील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से युनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किया.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


