
उदित वाणी, जमशेदपुरः प्रभु प्रेमी संघ जमशेदपुर शाखा के तत्वावधान में बुधवार को गुजराती सनातन समाज के प्रांगण में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया. समारोह में कोविड के दौरान विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया.
महोत्सव का शुभारंभ गुरु वंदना तथा पादुका पूजन से हुआ. जमशेदपुर के सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी, डॉक्टर साहिब पाल, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी और डॉ प्रवीण लोचन डीएसई जमशेदपुर ने करोना योद्धाओं को सम्मानित किया.
मानव सेवा में हर पल समर्पित रहे इन लोगों को आरती तिलक और फूल मालाओं से स्वागत किया गया. मौके पर संस्था के राकेश वाली समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे.
Advertisement
<

