उदित वाणी जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र में स्तिथ एमजीएम अस्पताल में भी मनचलों की कमी नहीं है. अस्पताल में होमगार्ड जवानों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है इसके बावजूद मनचले आसानी से भीतर प्रवेश कर महिलाओं को परेशान कर रहे हैं. कुछ इसी तरह का एक मामला शनिवार को सामने आया है. एक मनचला महिला मरीज से छेड़खानी कर रहा था. मरीज ने जब फोन नंबर देने से इनकार किया तब उसने हाथ पकड़ लिया. विरोध करने पर होमगार्ड जवान दौड़े और मनचला को पकड़कर साकची पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के बारे में बताया गया कि शनिवार को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह की एक महिला अपने पति के साथ एमजीएम अस्पताल में इलाज कराने के लिये आयी हुई थी. इस बीच पत्नी को दिखाने के बाद पति दवाई लाने के लिये अस्पताल के बाहर चला गया था. इस दौरान पत्नी अस्पताल में बैठी हुई थी. इस बीच ही एक मनचला वहां पर पहुंचा और मीठी-मीठी बातें करके महिला के करीब चला गया. वह मोबाइल नंबर मांगने लगा. जब महिला ने नंबर देने का विरोध किया तब उसने हाथ पकड़कर छेड़खानी करनी शुरू कर दिया. महिला की ओर से शोच मचाये जाने पर आस-पास के लोग जुट गये. इसके बाद इसकी जानकारी अस्पताल में ड्यूटी करने वाले होमगार्ड जवानों को दी गयी. जवानों ने सूचना मिलने ही आरोपी युवक को दबोच लिया गया और साकची थाने के सुपुर्द कर दिया गया. युवक ने खुद को सीतारामडेरा के छायानगर का रहने वाला शिवम प्रसाद बताया है. पुलिस जांच में जुटी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<

