उदित वाणी जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना अंतर्गत रिवर व्यू निवासी एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी कीताडीह ग्वाला पट्टी निवासी रंजय कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना सोमवार दोपहर की है. शिकायत के अनुसार युवती किराना दुकान से सामान लेने गयी थी, तभी दुकानदार रंजय कुमार यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया. दो घंटे बाद जब युवती घर नहीं लौटी, तो परिजन उसे ढूंढने निकले. इसी बीच युवती वापस घर आयी और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इधर, मानगो पुलिस ने भी दहेज प्रताड़ना और मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पीड़िता महविश ने मानगो थाना में लिखित शिकायत की थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने पीड़िता के पति मोहम्मद राशिद और उसके जेठ मोहम्मद शाहिद अहमद को गिरफ्तार किया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि साल 2017 में उसकी शादी मोहम्मद राशिद से हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. 19 जून को उसका भाई ससुराल पहुंचकर सुलह कर रहा था. इसी बीच ससुराल वालों ने भाई की पिटाई कर दी. पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी और मानगो में दहेज प्रताड़ना में एक – एक गिरफ्तार
Advertisement
<


