उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर म्यूजिक सर्किल की ओर से टाटा स्टील अर्बन सर्विसेस सामुदायिक भवन कागल नगर, सोनारी में शनिवार को शास्त्रीय संगीत पर आधारित कार्यक्रम “श्रुति सुमन” का आयोजन किया गया. उद्घाटन सत्र में दीप प्रज्वलन संस्था के अध्यक्ष अनिरुद्ध सेन, सचिव सुभाष बोस, नीलांबर चौधरी, अमिताभ सेन ने किया. कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ सुदीशा मुखर्जी ने किया. कार्यक्रम में दिशानी घोष, सोमी शर्मा, रूपम मंडल, तनुजा महतो ,श्रेया घोष, अनिमिषा, सोमी चौधरी, वैष्णवी, अनुज चौधरी, कनक उपाध्याय, तनुष्का, ध्रुविका रथ, हरलीन कौर, दोयल सेन, सार्थक महतो, दिव्यांश सिंह, नीरज कुमार ठाकुर, पल्लव सेनगुप्ता, मृत्युंजय हाजरा, कोयल बनर्जी, साग्निक बरुआ, सौमाल्य बोस, ऋषि भट्टाचार्य, धीरज तिवारी, जीविका शर्मा, सुहेना साहू, जी गैारी, कीर्ति कुमारी ,शिखा कुमारी, मनीष दास, सुमन मुखर्जी, शोभा कुमारी, भारती कुमारी ,पूर्णिमा, मनीष प्रजापति, सौरभ कुमार ने अपनी प्रस्तुति दी. संस्था की ओर से सभी को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक कुमार सिंह, हरिप्रसाद मुखर्जी, सूजन चटर्जी, पवन चौबे, पंकज झा, अनिल कुमार सिंह, अजय मुखर्जी, मनमोहन सिंह, सत्य प्रकाश तिवारी की भूमिका रही.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


