उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील के पिलेट प्लांट का सालाना जेडीसी मंगलवार को हुआ. समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेन्द्रन थे. सवाल जवाब सत्र में उपस्थित सदस्यों ने टीएमएच तथा टाउन से संबंधित प्रश्न किए.
पहला प्रश्न टीएमएच डिस्पेंसरी में दवाइयों की उपलब्धता को लेकर था, जिसमें जीएम मेडिकल सर्विसेज ने बताया कि अभी हम लोग 30 दिन की दवाई का स्टॉक रखते हैं. भविष्य में इसको बढ़ाने की कोशिश की जाएगी. एमडी टीवी नरेंद्रन जी ने कहा कि टाटा स्टील लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन की टीम से इसमें मदद ली जा सकती है.
दूसरा प्रश्न टाउन से संबंधित था, जिसमें सिदगोड़ा क्वार्टर के पीछे गंदगी के कारण कुत्तों के आवागमन को लेकर था, जिसमें कैप्टन धनंजय मिश्रा ने कहा कि इसके लिए सफाई और बीन का बंदोबस्त कर दिया जाएगा, जिससे यह समस्या का समाधान हो जाएगा.
टाटा स्टील के कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक बेल देने के संबंध में एक सवाल था, जिसमें उन्होंने कहा गया कि टाटा स्टील हर चीज में कर्मचारियों के लिए आगे रहती है. कंपनी सब्सिडी वाले वाहन की व्यवस्था क्यों नहीं कर रही है? एमडी ने कहा कि हमने अभी अंगुल के लिए 12 ईवी बसें दी हैं. हम देखते हैं कि टाटा मोटर्स के साथ हम कैसे एक्सप्लोर कर सकते हैं.
लेकिन हम विभाग में चार्जिंग की सुविधा प्रदान कर सकते हैं. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी उपस्थित थे.


