उदित वाणी जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में हुए मनप्रीत हत्याकांड मामले में शनिवार को पुलिस ने हत्या के आरोपी राहुल गुप्ता, राहुल सिंह और गौरव गुप्ता को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. हत्याकांड में अब भी कई ऐसे अनसुलझे रहस्य है जिसे पुलिस सुलझाने की कोशिश कर रही है. आरोपियों द्वारा पुलिस को बताया गया था कि घटना से पहले मनप्रीत ने उनपर गोली चलाई थी वहीं मनप्रीत के घर पर भी मनप्रीत ने ही पहले फायरिंग की थी. ऐसी कई सारे सवाल है जिसका जवाब पुलिस जानना चाहती है. बता दे कि 9 जून की शाम घर में घुसकर मनप्रीत की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल सिंह, उसके भाई अक्षय सिंह, नवीन सिंह और गौरव गुप्ता को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने इनकी निशानदेही घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया था. वहीं पुलिस ने घटना स्थल से 10 खोखा, 2 जिंदा गोली एक मैगजीन भी बरामद की थी. आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की थी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


