
जमशेदपुर: मानगो नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स की वसूली को लेकर अब सख्त रुख अपना लिया है। निगम द्वारा बड़े बकायेदारों समेत सभी डिफॉल्टरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। 31 बड़े बकायेदारों पर करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये बकाया है, जिनके घरों में नोटिस भेजा जा चुका है। निगम ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च तक बकाया जमा करने का अंतिम अवसर दिया गया है, इसके बाद 1 अप्रैल से कठोर कार्रवाई शुरू की जाएगी।
नगर निगम ने आम लोगों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी बकाया राशि जमा कर दें, ताकि दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके। इसके लिए सर्कल मैनेजर शिवम कुमार (7909010310) और टीम लीडर पंकज कुमार (9123461823) से संपर्क कर भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
बड़े बकायेदारों की सूची में एक वार्ड पार्षद समेत कई व्यवसायिक प्रतिष्ठान और निजी व्यक्ति शामिल हैं।
टाटा स्टील ट्रांसपोर्ट नगर (2 पार्ट) – ₹82 लाख
गौरीशंकर गौड़ (5 होल्डिंग) – ₹13 लाख
समय कंस्ट्रक्शन (2 होल्डिंग) – ₹9 लाख
बीपीसीएल पेट्रोल पंप (4 होल्डिंग) – ₹8 लाख 50 हजार
सविता देवी (धर्म कांटा) – ₹4 लाख 27 हजार
मृत्युंजय चौधरी – ₹4 लाख 23 हजार
सिटी इन होटल – ₹3 लाख 31 हजार
बिनोद कुमार सिंह – ₹3 लाख 28 हजार
पृथ्वीराज गौतम – ₹2 लाख 63 हजार
दशरथ प्रजापति – ₹2 लाख 30 हजार
वार्ड पार्षद ललिता प्रधान – ₹2 लाख 21 हजार
अनूप कुमार राय – ₹1 लाख 85 हजार
मुख्तार अहमद – ₹1 लाख 82 हजार
सी प्रदीप कुमार नायडू एवं सी किशोर कुमार नायडू – ₹1 लाख 78 हजार
योगेंद्र प्रसाद – ₹1 लाख 74 हजार
अब्दुल खालिक – ₹1 लाख 70 हजार
रीमा घोष एवं मनोहर कुमार घोष – ₹1 लाख 68 हजार
सरबजीत सिंह – ₹1 लाख 60 हजार
संजय कुमार सिंह – ₹1 लाख 53 हजार
मंजुलता गौड़ – ₹1 लाख 38 हजार
शिवजी सिंह – ₹1 लाख 19 हजार
रेणुका गुप्ता – ₹1 लाख 15 हजार
मो. इलियास – ₹1 लाख 09 हजार
आरफा सिद्दीकी – ₹1 लाख 08 हजार
बीरेंद्र पांडे – ₹1 लाख 06 हजार
सुरेश प्रसाद अग्रवाल – ₹1 लाख 05 हजार
निगम के अनुसार, होल्डिंग टैक्स में कुल 13 करोड़ 85 लाख रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध 25 मार्च तक 12 करोड़ 20 लाख (89 प्रतिशत) की वसूली हो चुकी है। वहीं, पानी कर में 3.06 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 2.66 करोड़ (87 प्रतिशत) और ट्रेड लाइसेंस में 27.50 लाख के लक्ष्य के विरुद्ध 26.60 लाख (98 प्रतिशत) की वसूली दर्ज की गई है। मानगो नगर निगम ने करीब 5 हजार बकायेदारों को नोटिस जारी किया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं करने पर झारखंड नगरपालिका अधिनियम के तहत बैंक खाते फ्रीज करने, चल संपत्ति की बिक्री पर रोक लगाने और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द टैक्स जमा कर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई से बचें। वहीं सिटी मैनेजर प्रदीप कुमार ने बताया कि 31 मार्च के बाद बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मानगो नगर निगम क्षेत्र में कुल 47,778 होल्डिंग दर्ज हैं और वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 13 करोड़ 85 लाख रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

