उदित वाणी, जमशेदपुरः कदमा स्थित श्री राम पादुका आश्रम में मनाये जा रहे श्री ललिताम्बल कामेश्वर कल्याण महोत्सव के अंतिम श्रीगणेश की अर्चना के साथ प्रातःकालीन पूजा की शुरूआत हुई. चेन्नई के प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय भजन गायक और उनके समूह ने भजन कार्यक्रम शुरू किया.
समूह ने मंदिर में ललिता और अन्य देवताओं के भक्ति गीत गाए. शिव पूजा से युक्त कल्याण महोत्सव पूजा में पुजारियों द्वारा शिव थोडायमंगलम, गुरु ध्यानम, शिव अष्टपदी, देवता ध्यानम शिव दिव्यनामम के भजन गीतों के साथ की गई थी बाद में पुजारियों ने महाआरती की और समिति के सदस्यों ने आश्रम में मौजूद सैकड़ों भक्तों को प्रसाद वितरित किया.
मौके पर वी नटराजन, अध्यक्ष, एस श्रीराम, एस दंडपाणि, कोषाध्यक्ष और समिति के सदस्य उपस्थित थे.
Advertisement
<


