उदित वाणी कांड्रा: गम्हरिया स्थित जेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद का चयन चुनाव के माध्यम से आयोजित किया गया,जिसमें अध्यक्ष के रूप में पिया दास और उपाध्यक्ष के रूप में रामधन प्रधान का सर्वसम्मति से चयन किया गया।वही सचिव के पद पर तमन्ना मंडल,सह सचिव के रूप में तूफ़ान मंडल ने बाजी मारी। स्कूल के परेड कमांडर के रूप में आशुतोष कुमार भगत का चयन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के बैंड ग्रुप के धुन के साथ सभी निर्वाचित सदस्यों के मार्च पास्ट के साथ हुई।नव निर्वाचित सदस्यों को निवर्तमान विद्यार्थी परिषद के सदस्य साहित्य सिंह और श्रेया राज ने कार्यभार और दायित्व सौंपा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबस्टियन एस.जे थे।इसके साथ ही विद्यालय के चारों हाउस के कप्तान और उपकप्तान का चयन भी किया गया,जिसमें कि जगुआर हाउस के कप्तान दक्ष सिंह और दुआ महतो,उप-कप्तान युवराज शुक्ला और अश्मिता कुमारी,पैंथर हाउस के कप्तान विष्णु वर्धन दुबे और शिक्षा शर्मा,उप-कप्तान कुमार अंकुर और पूजा गुप्ता,चीता हाउस के कप्तान रवि रंजन सिंह और सत्या निनाद राठौड़,उप-कप्तान बैद्यनाथ सोरेन और प्रिया महतो , लेपर्ड हाउस के कप्तान अरूप कुमार दास और दिव्यांशी मिश्रा,वही उप-कप्तान निखिल और पूजा हेंब्रम का चयन किया गया।प्रधानाचार्य ने परिषद के सभी सदस्यों को शपथ दिलाते हुए छात्रों को कहा कि आप इस संस्था के दर्पण हैं,जैसा आप करेंगे,वैसा ही प्रभाव विद्यालय के सभी बच्चों पर होगा।उन्होंने नकारात्मक बातों से सकारात्मक बातों की तरफ ध्यान आकर्षित कराया,साथ ही उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें विद्यालय के बैच से अलंकृत कर उनका सम्मान किया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य फादर दयानिधि,सिस्टर अर्चना,सरोज रंजन,अनामिका दीक्षित,विकास सिंह,राजीव हांसदा,गिडीयन जेम्स समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: जेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद का हुआ अलंकार समारोह,सम्मानित किए गए विद्यार्थी
Advertisement
<


