उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के पास इच्छापुर बस्ती, आदित्यपुर के लाईन टोला में अज्ञात ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई. मृतक की शिनाख्त लाईन टोला निवासी बोल्डर सरदार के रुप में की गई है. मृतक विवाहित था तथा उसके दो बच्चे भी हैं. सूचना मिलने के बाद पहुँची आरआईटी पुलिस की टीम ने पंचनामा करने के बाद मृतक के शव को अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया है. वहीं, आरआईटी पुलिस तथा रेलवे पुलिस के द्वारा मामले की जाँच शुरु कर दी गई है. जानकारी के अनुसार, बीती रात शराब का सेवन किया था. स्थानीय लोगों ने आज सुबह रेलवे ट्रेक पर बोल्डर सरदार का शव दिखा था. आशंका जतायी जा रही है कि संभवतः बीती रात किसी अज्ञात ट्रेन से कटकर बोल्डर की मौत हो गई है.
Advertisement
<

