उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः भाजपा ने आदित्यपुर के डब्ल्यू टाईप फ्लैट सहित अन्य फ्लैट का किए जा रहे सर्वे का विरोध किया है तथा सर्वे कार्य को तत्काल रोकने की माँग की है. साथ हीं किए जा रहे सर्वे पर रोक न लगने की स्थिति में उग्र आन्दोलन करने की चेतावनी भी दी है. इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव तथा पूर्व विधायक अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने आज आवास बोर्ड के कार्यपालक अभियंता कार्यालय में माँग पत्र सौंपा.डब्ल्यू टाईप फ्लैट का सर्वे अनुचित, नहीं टूटना चाहिये फ्लैटः अरविन्द सिंह पूर्व विधायक अरविन्द कुमार सिंह ने ने डब्ल्यू टाईप फ्लैट में किए जा रहे सर्वे को अनुचित बताया तथा कहा कि किसी भी हाल में फ्लैट नहीं टूटना चाहिये. और अगर ऐसा करना जरुरी है, तो पहले उक्त फ्लैट में वर्षों से सपरिवार निवास करने वालों के पुर्नवास की व्यवस्था राज्य सरकार को की जानी चाहिये. साथ हीं सर्वे करने से पूर्व सरकार के प्रतिनिधियों को फ्लैट में आवासित लोगों के साथ वार्ता करने के बाद उनकी सहमति से निर्णय लेना चाहिये. सर्वे को रोकते हुए मालिकाना हक दे सरकारः उदय सिंहदेव भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने आवास बोर्ड के फ्लैट में किए जा रहे सर्वे को रोकते हुए फ्लैटों में आवासित लोगों को संबंधित फ्लैट का मालिकाना हक देने की माँग की है तथा कहा कि ऐसा न होने पर भाजपा जोरदार आन्दोलन करेगी. उन्होंने सर्वे रोकने के पूर्व मुख्य मंत्री चम्पाई सोरेन के आश्वासन को छलावा बताया. अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रान्तीय कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने कहा कि बरसों से जमा पूँजी लगाकर रहने वाले लोगों को राज्य सरकार उजाड़ने की सोच रही है, जिसे किसी भी हाल में पूरा नहीं होने दिया जायेगा. इस अवसर पर वरीय नेता ललन तिवारी, राकेश मिश्रा, दिनेश कुमार उर्फ बब्लू सिंह, सुनील सिंह, भोगेन्द्र नाथ झा, हरिन्दन पाँडेय, मनोज तिवारी, नीरु सिंह, अजय सिंह, कुमुद रंजन, विजय सिंह, अशोक सिंह, संजय शर्मा आदि उपस्थित थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


