उदित वाणी आदित्यपुर (का. प्र.): आदित्यपुर पुलिस आदित्यपुर थाना क्षेत्र सहित जिला की दर्जनों आपराधिक घटनाओं में शामिल कुख्यात अपराधी संतोष थापा को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आज आदित्यपुर पहुंची. प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा मे भेज दिया गया है. हालांकि बताया जाता है कि अभी उससे पूछताछ पूरी नहीं हुई है. और पुलिस पुनः उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है. इससे पूर्व आदित्यपुर थाना मे पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत संतोष थापा की गिरफ्तारी की अधिकृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिला में पुलिस द्वारा अपराध रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. इसके तहत बीट पुलिसिंग के अलावा एक्शन प्लान भी तैयार किया गया है. इसी का नतीजा है कि अपराधी लगातार गिरफ्त में आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि विगत 2 सितंबर को पुलिस को कुख्यात अपराधी संतोष थापा के दिल्ली इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद जिला उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला तथा जिला पुलिस ने दिल्ली पुलिस, कोलकाता पुलिस और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ से संपर्क स्थापित किया तथा सभी के संयुक्त प्रयास से अपराधी संतोष थापा को गिरफ्तार कर लिया गया. दिल्ली में गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ करने के लिए जिला पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई है. और रिमांड की अवधि पूर्ण होने के बाद उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया. इस अवसर पर आदित्यपुर के नए थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह भी उपस्थित थे. ट्रिपल मर्डर समेत 22 मामलो का है आरोपी
कुख्यात संतोष थापा के उपर 22 फरवरी-2022 को बड़ा गम्हरिया में स्क्रैप व्यापारी संजय उर्फ चमटू की गोली मारकर हत्या करने तथा 24 मार्च-2022 को देवव्रत गोस्वामी उर्फ देबू दास की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है. सतबोहनी में 2 मई-2022 को हुई कार्तिक गोप की हत्या और 7 जून-2022 को सतबहनी दुर्गा पूजा मैदान में हुए ट्रिपल मर्डर (आशीष गोराई, सुबीर चटर्जी और राजू गोराई की हत्या) में मुख्य साजिशकर्ता होने समेत कुल 22 मामले लंबित थे, जिसमे पुलिस को उसकी तलाश थी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: ट्रांजिट रिमांड पर आदित्यपुर लाया गया कुख्यात संतोष थापा रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस
Advertisement
<


