उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः आदित्यपुर-01 के मार्ग संख्या-19 में टाटा स्टील के ब्लॉस्ट फर्नेस विभाग में कार्यरत धनंजय कुमार के घर चोरी की घटना घटित हुई. बीती रात छत के रास्ते घर के अन्दर घुसे अज्ञात चोरों ने घर के अन्दर आलमारी में रखे हुए सोने के आभूषणों को चुरा लिया. घटना के बाद अज्ञात चोर मुख्य दरवाजे को बाहर से बन्द कर फरार हो गये. घटना के समय टाटा स्टील कर्मी धनंजय अपने परिवार के साथ एक अन्य कमरे में सोये हुए थे. प्रातः 4 बजे जब परिवार के लोगों की नींद खुली, तो उन्होंने आलमारी को खुला तथा आलमारी के समानों को बिखरा हुआ पाया. वहीं, घर का मुख्य दरवाजा भी बाहर से बन्द मिला. धनंजय द्वारा फोन कर वहाँ पहुँचे पड़ोसियों ने बाहर से बन्द घर के मुख्य दरवाजे को खोला. और उसके बाद आदित्यपुर पुलिस को सूचित किया गया. सूचना मिलने के बाद पहुंची आदित्यपुर पुलिस की टीम के द्वारा अनुसंधान शुरु कर दिया है.ऑटो पॉर्ट्स दुकान की छत से संदिग्ध पकड़ाया आदित्यपुर पुलिस ने चूना भट्टा चोक के पास स्थित अमन ऑटो पॉर्ट्स नामक दुकान की छत पर संदिग्ध अवस्था में घूमते समय एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है कि दुकानदार ने जब संदिग्ध युवक को दुकान की छत पर घूमते देखा, तो उससे पूछताछ की. परन्तु उसने स्पष्ट जबाब नहीं दिया. उसके बाद दुकानदार ने उसे पकड़ लिया तथा इसकी सूचना आदित्यपुर पुलिस को दी. उसके बाद वहाँ पहुँची पुलिस युवक को अपने साथ लेकर चली गई.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


