उदित वाणी चांडिल: प्रखण्ड के रूदिया पंचायत अंतर्गत दालग्राम में रविवार को हरी मन्दिर प्रांगण में सुबह 10 बजे ग्रामीणों द्वारा एक आम बैठक रखा गया. बैठक के दौरान बीते 26 मार्च को संप्पन हुए श्री हरिनाम संकीर्तन के अवसर पर हुए आय-व्यय का लेखा जोखा हिसाब श्री हरिनाम संकीर्तन समिति के पदाधिकारियों से मांगा गया. जहां समिति के कोषाध्यक्ष सुनील दास ने हरी कीर्तन को लेकर लेखा जोखा पेस किया. तत्पश्चात ग्रामीणों द्वारा वर्तमान समिति को भंग कर नए मन्दिर समिति की गठन करने का निर्णय लिया गया. बैठक के दौरान नए सिरे से श्री हरिनाम संकीर्तन समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सुकराम सिंह सरदार, उपाध्यक्ष विकास तंतुबाई, विष्णु दास, सचिव रंजीत प्रामाणिक, कोषाध्यक्ष दीनबंधु महतो (वार्ड सदस्य) और समिति के संरक्षक के रूप में प्रमेश्वर साव को सर्वसम्मति से चुना गया. वहीं दालग्राम ग्रामीण विकास समिति का नेतृत्व की ज़िम्मेदारी भी नवगठित समिति को सबके सहमति से दी गई. सभी नवनियुक्त सदस्यों ने मंदिर परिसर में खड़े होकर संकल्प लिया की ग्राम के विकास में निश्चित तौर पर नए समिति की अहम भूमिका रहेगी साथ ही गांव में जो भी सरकार की ओर से पास हुए बहुप्रतीक्षित योजना जो अबतक धरातल पर नहीं उतर पाया है उसे भी गांव में लाने का भरसक प्रयास किया जायेगा. वहीं ग्रामीणों ने इस बात की खुशी जताई कि समिति में सभी नवनियुक्त पदाधिकरी युवा वर्ग से आते हैं ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि अब धार्मिक अनुष्ठान व्यवस्थित ढंग से होने के साथ साथ ये सभी गांव के उन्नयन में भी कोई कमी नहीं होगा. वहीं अंत में मंदिर समिति के सभी नव मानोनित पद धारियों ने बारी-बारी से बैठक को संबोधित करते हुए ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन सुप्रभात साव ने किया. ग्रामीणों में मुख्य रूप से लखीराम महतो, दीनानाथ मार्डी, शिवराम मण्डल, सोमचाँद मार्डी, श्रीकांत लायक, चुना मांझी, चंदन सिंह लाया, भोला सिंह मुंडा, दुलाल सिंह सरदार, सुबोध साव, संदीप मण्डल आदि बैठक में उपस्थित थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: दालग्राम के आम सभा में सर्वसम्मति से युवाओं को दी गई ग्रामीण विकास समिति की बाग डोर, सुकराम सिंह बने अध्यक्ष
Advertisement
<


