उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः अक्षय तृतीया के मौके पर सिंहभूम श्रोत्रिय ब्राह्मण समाज, सरायकेला-खरसावाँ जिला कमिटी के द्वारा आज एसिया भवन, आदित्यपुर के सभागार में भगवान श्री परशुराम की जयन्ती मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया.वहीं, उपस्थित लोगों ने भगवान श्री परशुराम के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार मुख्य अतिथि तथा समजसेवी विजय शंकर मिश्रा व हरेंद्र तिवारी उद्घाटनकर्ता के रूप में उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने तथा संचालन रमाशंकर पाण्डेय ने किया. इस अवसर पर बी डी मिश्रा, छोटेलाल तिवारी, बाला तिवारी, सिंकु शर्मा, रंजीत मिश्रा, महेंद्र पांडेय, संतोष मिश्रा, मीरा तिवारी, सतीश मिश्रा, मंटू दुबे, विनोद पांडेय, अशोक पाण्डेय, रामजी पांडेय, सोनू पांडेय, विनोद कुमार, ओझा, अरुण चौबे, पवन पांडेय, पवन ओझा, उमेश चोबे, ज्ञानवी देवी, मीरा तिवारी, सतीश मिश्रा, चंदू मिश्रा, एस डी त्रिपाठी, विवेक उपाध्याय, विनय झा, विजय झा, ललित पांडेय, श्रवण कुमार पाण्डेय, विनोद कुमार पांडेय, दीपू ठाकुर, शशि कांत शुक्ला, सुशील कुमार पांडेय, अजय ओझा, मन्नू तिवारी, सिद्धेश्वर उपाध्याय, राजीव कुमार, रामविचार राय, शैलेंद्र सिंह मुकेश श्रीवास्तव, रवि कुमार पाण्डेय, राकेश पाण्डेय आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन युवा संघ के अध्यक्ष एकादश पांडेय ने किया
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


